फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या ज्यादा हो तो बढ़ाएं टैंकर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल , संचारी रोग नियंत्रण और वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हैंडपंप व टैंकर के माध्यम से जहां आबादी ज्यादा है वहां पर पानी पहुंचाया जाए। कहीं समस्या ज्यादा हो तो टैंकर बढ़ाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ अमित आसेरी से कहा कि गर्मी बढ़ गई है और पानी की समस्या छाने लगी है, इसलिए जहां कहीं पर भी ज्यादा समस्या नजर आए तो वहां टैंकर बढ़ा लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम से कहा कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बैनर, पोस्टर सभी जगह लगवाकर प्रचार प्रसार कराएं।
चोक नालियों की सफाई कराएं। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराएं। जितने हैंडपंप खराब है उसे लाल रंग से चिह्नित करें। शहरी क्षेत्रों में कार्य योजना बनाकर फॉगिंग कराएं। कर्वी, मानिकपुर, राजापुर, मऊ में सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन अधिक से अधिक कराएं। इस पर मीटिंग भी करा लें। मिशन इंद्रधनुष के तहत उन्होंने कहा कि सबसे कम शिवरामपुर में वैक्सीनेशन हुआ है वहां पर अधिक से अधिक कराएं। इस दौरान बीएसए राजीव रंजन मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर कर्वी रामअचल कुरील, अधिशासी अधिकारी मानिकपुर आशीष वर्मा, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें