फोटो-9- मानिकपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण के दौरान मौजूद सांसद व ब्लाक प्रमुख। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। ब्लाक परिसर में शनिवार को एपिड योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण दिए गए। इसके बाद सभी दिव्यांगों को हरी झंडी दिखाकर सांसद और ब्लाक प्रमुख ने रवाना किया। मानिकपुर के कैंप में तकरीबन 100 दिव्यांगों को सांसद आरके सिंह पटेल व ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा ने ट्राईसाइकिल दी।
इसके अलावा कान की मशीन, कृत्रिम हाथ व पैर भी लगाये गये। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऐंचवारा आशीष कुमार पांडेय, जितेंद्र मोहन शुक्ल, अभिलाष जायसवाल, प्रदीप कुमार शुक्ला, महेश केशरवानी, माया देवी कोल, राकेश कोल, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।