फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां हो पास तो हर मुश्किल आसान

Sun, 10 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर्स डे पर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने दृष्टिबाधित बच्चों की केयर टेकरों को वस्त्र, मिठाई के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एक अन्य कार्यक्रम में ग्रामीण माताओं को बेबी किट वितरित की गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि जब मां पास होती है तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मां हमेशा बच्चे के लिए त्याग करने को तैयार रहती है। इस मौके पर केयर टेकर मिथलेश, सुनीता कुशवाहा, गंगा सोनी को सम्मानित भी किया गया। धर्मचंद्र, नीरज गुप्ता, अंकित केशरवानी, ओम केशरवानी, अंकित पहारिया, राज, पंकज दुबे, संतराम आदि मौजूद रहे।

उधर, बरवारा गांव में भारत राइजिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा ज्ञानोदय बाल युवा एवं बेसहारा महिला जन कल्याण समिति ने भी मदर्स डे मनाया। इसकी अध्यक्षता मूलचंद्र ने की। मुख्य अतिथि चित्रकूट विकलांग सेवा संस्थान के निदेशक राजनारायण सिंह मौजूद रहे। संस्था के महासचिव राहुल सिंह ने माताओं को बेबी किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें