अब तक समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को
बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना दिया। शिक्षामित्रों ने जमकर हंगामा काटा।
इनकी मांग थी कि बीएसए यह बताएं कि नियुक्ति पत्र कब तक मिलेंगे।
इनकी
अगुवाई कर रहे उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव
और अन्य पदाधिकारियों की बीएसए से बातचीत हुई। सर्वेश ने बताया कि बीएसए के
22 मई तक हर हाल में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति पत्र देने के आश्वासन
के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
सर्वेश ने कहा कि बीएसए की कथनी
और करनी में भेद है। अगर प्रमोशन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर 19 और 20 मई
को विद्यालय विकल्प न लिए गए और 22 मई को नियुक्ति पत्र न दिया गया तो आगे
की रणनीति तय की जाएगी। किसी भी शिक्षामित्र को नियुक्ति पत्र से वंचित
नहीं होने दिया जाएगा।
संघ के महामंत्री नंदकिशोर दीक्षित का कहना
था कि अंतिम शिक्षामित्र के अध्यापक बनने तक संघर्ष का बिगुल बजता रहेगा।
प्रदीप यादव ने बीएसए से लचीला रवैया अपनाने को कहा।
महिला
प्रकोष्ठ प्रभारी अमरावती गौतम, प्रियंका उषा सिंह, सुरेश पांडे, इंद्रसेन
यादव, राजनारायण, रामकृष्ण निषाद, दीप्ती सिंह, छाया यादव, इंद्रनारायण
पांडे, अमित त्रिपाठी, ललित गर्ग, अनिल पहाड़ी आदि मौजूद रहे।