फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ: आज आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्रीश्री रवि शंकर

Tue, 14 Dec 2021 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के बारे में रविवार को आयोजन स्थल पर बातचीत करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में भले ही 5 लाख धर्मावलंबियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार की सुबह आरएसएस प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत चित्रकूट पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रवास स्थल तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम को सांसद व गायक मनोज तिवारी चित्रकूट आये। जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेकर मंदिर में माथा टेका। संत श्री श्री रवि शंकर भी बुधवार की सुबह हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचेंगे। 

चित्रकूट में 15 दिसंबर को होने वाले हिंदू एकता महाकुंभ कार्यक्रम के बारे में आयोजन स्थल पर बातचीत करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में भले ही 5 लाख धर्मावलंबियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है।चित्रकूट दो प्रांतों में बटा हुआ है उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चलते इसका विकास पूर्णता नहीं हो पा रहा है इस पर भी करेंगे मंथन।

भीड़ को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने स्पष्ट बताते हुए कहा कि कोरोनावायरस की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी धर्माचार्य मिलकर अध्यात्म की राजधानी घोषित करवाने का प्रयास करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें