मऊ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थानाक्षेत्र अंतर्गत अहिरी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार ग्रामीण को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला।
थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरी गांव निवासी अवधेश (26) पुत्र हीरालाल बुधवार की दोपहर साइकिल से गेहूूं पिसाने चक्की जा रहा था। पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। अवधेश की मौत से पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल है।