फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः डॉक्टरों की कमी से कस्बे में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

विज्ञापन
बरगढ़ कस्बे के अस्पताल में पसरा सन्नाटा - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेें कोरोना काल में भी ताला लगे रहने से लोग परेशान हैं। इसके अलावा कस्बे के उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत भी खराब है। वहां डाक्टरों व कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंपाउंडर के भरोसे चल रहा है, लेकिन वह भी आए दिन गायब रहता है। इससे चिकित्सालय में ताला लगा रहता है और वहां पर नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता है।
वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों व कर्मचारियों की कमी की वजह से वहां पर गंभीर मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। इससे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

कस्बावासी संदीप गुप्ता, राम रस्तोगी, अशोक केसरवानी, वाल्मीकि द्विवेदी, बब्लू द्विवेदी, अर्जुन व गणेश प्रसाद ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय चालू कराने व उप स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों व कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग की है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि डाक्टरों व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अस्पताल के बंद रहने की जानकारी नहीं है। आकस्मिक निरीक्षण करेंगे, अगर अस्पताल बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें