चित्रकूट। देश के वरिष्ठ डाक्टरों की टीम ने एक मेडिफ्री मोबाइल एप विकसित किया है। इससे अब देश में कहीं से भी एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
भारत में बना यह मोबाइल एप स्वास्थ्य सेवाओं को कागज रहित बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इस एप से रोगियों को चिकित्सक, जांच, डायग्नोस्टिक सेंटर और केमिस्ट की सेवाएं एक ही मंच पर मिलेगी है। यह देश का पहला एप है जहां एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद पद्धति के डाक्टर एक ही मंच पर उपलब्ध हैं।
इस एप पर रोगी खुद को निशुल्क पंजीकृत करवा सकते हैं। एप द्वारा डाक्टर से संपर्क करने पर रोगी की अनुमति से वह मेडिकल रिकार्ड को मोबाइल फोन पर ही देख सकता है।