चित्रकूट। जिले में संक्रामक रोगों का कहर जारी है। मंगलवार को एक डेंगू का मरीज मिला है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित चार बच्चों समेत सात लोग भर्ती हुए हैं।
शिवरामपुर कस्बे की एकता पुत्री कमलेश को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डेंगू की पुष्टि होने पर वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है।
भैसौंधा गांव की सोना देवी पत्नी आनंद, कर्वी माफी के अंशुमान पुत्र सूरजभान, सुदिनपुर गांव की रंजना पत्नी ललित, चकभटौर गांव के मिथुन पुत्र रामबराह, सालिगपुर गांव के छोटेलाल पुत्र चुनबाद, बांदा जिले के पंचमपुर गांव के आशीष पुत्र अजय पटेल, करारी गांव के बबलू पुत्र कमलाकांत को बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।