फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी एजेंट के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के शिवपुर मोहल्ले में एलआईसी एजेंट के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। शिकायत के दो दिन बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं और परिवार प्रयागराज में रहता है। गांव में त्योहार व जरूरी काम से आते रहते हैं। तीन दिन पूर्व वह जरूरी काम से अकेले ही घर आए थे। बृहस्पतिवार की रात को वह घर में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह उठे तो देखा तो पिछवाडे़ का दरवाजा खुला है। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लगभग डेढ़ लाख के जेवर व नगदी पार कर दिया हैं। जिसकी थाने में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम तक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि इसी परिवार के सुरेश मिश्रा (शिवपुर) के घर भी दो माह पूर्व लाखों रुपये की चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी चोरों का कुछ पता नहीं चला है।
रिटायर्ड अमीन के घर चोरी
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली के समीप स्थित जगदीशगंज मोहल्ले में एक सेवानिवृत्त अमीन के सूने पड़े घर से चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान व जेवर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह गेट का ताला टूटा देख अमीन को चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली परिसर के पीछे स्थित जगदीश गंज निवासी चुन्ना प्रसाद ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव कलवलिया पत्नी की तेरहवी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने घर में बीती रात चोरी कर ली। चोर एक किलो चांदी, एक तोला सोने के आभूषण रखे थे। उसी बक्से में दस हजार भी रखा था। जिसे चोर उठा ले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरी किया गया सामान चोरों को पकड़ने और सामग्री दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें