फोटो 20 सीकेटीपी 41 मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप महराज।
चित्रकूट। मंदाकिनी में आई बाढ़ से रामघाट स्थित आरती स्थल पूरी तरह से डूब चुका है। बृहस्पतिवार शाम को पर्ण कुटी मंदिर की सीढि़यों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी ने मंदाकिनी नदी की आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
फोटो 20 सीकेटीपी 41 प्रदीप महाराज। संवाद
मंदाकिनी में आई बाढ़ रामघाट पर मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर की मुख्य सीढि़यों तक पहुंच गई। इससे मुख्य मार्ग बंद रहा। वैकल्पिक मार्ग से सावन मास में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।- प्रदीप महाराज, कार्यवाहक अध्यक्ष भगवान मत्तगजेंद्र मंदिर ट्रस्ट।
फोटो 20 सीकेटीपी 42 अजीत सिंह। संवाद
रामघाट में बाढ़ के बाद सफाई बड़ी चुनौती है। बाढ़ समाप्त होने के बाद पालिका के साथ पंचायती राज विभाग के कर्मचारी भी सफाई कार्य में लगाए जाएं। दुकानों में भरे कीचड़ और मलबे को हटाने के लिए फायर ब्रिगेड के पंपों का उपयोग हो। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और घाट साफ हो सकेगा।- अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष, बुंदेली सेना।
फोटो 20 सीकेटीपी 41 मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप महराज।