फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मतदान प्रशिक्षण में गैरहाजिर कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि शहर के सीआईसी परिसर में चल रहे प्रशिक्षण में दो दिन तक 16 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। पहले दिन 39 गैर हाजिर थे जिसमें कुछ कर्मचारियों ने दूसरे दिन आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया। इसके बाद भी 16 कर्मचारी सहायक अध्यापक विपिन कुमार, रागिनी, वेता सिंह, प्रधानाध्यापक लवकुश, जिला पूर्ति निरीक्षक दिलीप कुमार, चपरासी साहब सिंह, चतुर्थश्रेणी देवीशंकर, कनिष्ठ सहायक अखिलेश सिंह, सफाईकर्मी विजय कुमार, अनुदेशक नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, प्रवक्ता फूलचंद्रवंशी, ड्राफ्टमैन आशीष कुमार, रनर कयूम खान व सहायक ग्रुप सी विनोद अनुरागी लगातार गैरहाजिर रहे हैं। इनके खिलाफ संबंध़ित अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट/मानिकपुर/मऊ। जिला पंचायत के 17 वार्ड सहित प्रधान के 331 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 431 सीटों के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होगा। जिसके लिए किये गये नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की गई। जिसमे नामांकन करने वाले अपने नामांकन पत्र की जांच करने के लिए खुद पहुंचे। जिसमें महिलाये भी शामिल रहीं।
जिला पंचायत के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसी तरह से सदर, ब्लाक, रामनगर, मानिकपुर, मऊ में भी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें जिला पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच आरओ (अपर जिलाधिकारी) सुनंदू सुधाकरन की मौजूदगी में जिला पंचायत के वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसी तरह से सदर विकास खंड में आरओ प्रकाश सिद्धार्थ, विकास खंड रामनगर के आरो लघु सिंचाई अधिकारी राजेश कुमार, पहाड़ी विकास खंड आशुतोष कुमार की देखरेख में नामांकन पत्रों कीजांच की गई। जांच में किसी में जन्मतिथि तो किसी में वार्ड संख्या गलत तो किसी में पता सही न लिखने पर सही कराया गया।
विज्ञापन

आज भी होगी नामांकन पत्रों की जांच
चित्रकूट। नामांकन कराने वालों को पत्रों की जांच कराने के लिए अलग अलग समय दिया गया है। जिसमें किसी को सुबह तो किसी को दोपहर को तो किसी को शाम को बुलाया गया। इसी तरह शनिवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें