शिविर में मौजूद डाक्टर व मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत भौंरी में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमेें ग्राम प्रधान की मदद से सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें पचास मरीजों को आपरेशन के लिए जानकी कुंड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां मरीजोें को नि:शुल्क आपरेशन होगा।
मानिकपुर ब्लाक के भौंरी गांव में जानकी कुंड चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार सुबह पहुंची। पंचायत भवन में आयोजित शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया।
प्रधान आरती मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण आंख का इलाज नहीं करा पाते लेकिन अब जानकी कुंड चिकित्सालय होने से यह इलाज आसान व बेहद सस्ता हो गया है। प्रधानपति मनीष मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन ग्रामीणों के हित के लिए हैं। भौंरी क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े और शिविर लगाए जाएंगे।