फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधायक अब्बास के चार मददगारों की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की जेल में मदद करने वाले सपा नेता और कैंटीन सप्लायर समेत चार के खिलाफ कुर्की के आदेश हुए हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई है। ये सब फरार चल रहे हैं। आरोपियों में दो चित्रकूट, एक वाराणसी और एक गाजीपुर जिला निवासी है। पुलिस ने इनके घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिला जेल में बंद अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत बानो से गैर कानूनी ढंग से मिलते पकड़ा गया था। मुखबिर की सूचना पर फरवरी 2023 में तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला और तत्कालीन डीएम अभिषेक आनंद ने रगौली जेल में छापा मारा था। जेल परिसर स्थित एक अधिकारी के कमरे में अब्बास और निखत को पकड़ा गया था। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इनका सहयोग करने वाले कर्वी के सपा नेता फराज खान, कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान, गाजीपुर निवासी चालक नियाज़ अंसारी और वाराणसी निवासी शहबाज खान को भी पकड़कर जेल भेजा गया था। विधायक अब्बास जेल में है, जबकि निखत समेत सभी जमानत पर हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट पुलिस ने सितंबर 2024 में फराज, नवनीत, नियाज व शहबाज के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसे लेकर पुलिस इनकी तलाश कर रही है। चारों को न पकड़ पाने पर पुलिस ने अदालत ने इनके खिलाफ कुर्की के आदेश के लिए प्रार्थना पत्र डाला। इस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने कुर्की के आदेश जारी किए हैं।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अदालत से आदेश मिलने के बाद तामील के लिए बहिलपुरवा थाना प्रभारी रामसिंह को चारों फरार आरोपियों के घर में कुर्की की नोटिस चस्पा कराने के लिए भेजा गया। गाजीपुर, वाराणसी व चित्रकूट में इन आरोपियों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें