चित्रकूट। बुखार व पेटदर्द से पीडि़त एक सात माह के बच्चे समेत दो की मौत हो गई। पहाड़ी के बरमपुर निवासी नंदकिशोर को कई दिनों से बदनदर्द व बुखार की शिकायत थी।
उसके पिता रामस्वरूप व परिजन शुक्रवार की रात को तबियत ज्यादा बिगडऩे पर जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कपसेठी के ओमप्रकाश के सात माह के पुत्र शिवांश को तेज बुखार व पेटदर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लाये लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। संवाद