फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्चों में जगाई वैज्ञानिक सोच

विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 01 कार्यशाला में बोलते जिला समन्वयक लवकुश सिंह। संवाद
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 01 कार्यशाला में बोलते जिला समन्वयक लवकुश सिंह। संवाद
विज्ञापन

-राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला कार्यशाला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। समस्या दिखे तो समाधान भी खुद खोजो। इसी सोच के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक सिंह और प्रधानाचार्या शशिकला ने दीप जलाकर किया। कार्यशाला में शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर खास फोकस रहा। ताकि छात्र अपने आसपास की समस्याओं को विज्ञान के जरिए हल कर सकें। जिला समन्वयक लवकुश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस छात्रों को समस्या से समाधान की ओर ले जाने वाला मंच है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें