चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में कुएं में पानी भरते समय एक युवक गिर गया। जिससे कुएं में डूब कर मौत हो गई। हरिहरपुर निवासी संतोष ने बताया कि बेटा सुनील कबीर (19) दोपहर में धान लगाने खेते गया था। खेत के पास कुएं में पानी भरने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करते हुए पहुंचे तो कुएं के अंदर दिखाई दिया। पुलिस ने किसी तरह कुएं से बाहर निकलवाया और सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)