फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के विचारों का करें अनुसरण

विज्ञापन
Follow the thoughts of Pandit Deendayal - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/खोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के अलग अलग स्थानों पर मनाई गई। हर ब्लाक में गरीब कल्याण मेले का आयोजन हुआ। सदर ब्लाक में सांसद आरके सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव और मऊ ब्लाक में विधायक आनंद शुक्ला व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शनिवार को सदर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेले में सांसद ने कहा कि यह गरीब कल्याण मेला एक सप्ताह तक सभी तहसील, ब्लॉकों में आयोजित होगा। दीर्घकालिक योजनाएं हैं। इसका लाभ लेने के लिए शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। मऊ ब्लाक में विधायक ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने सदैव कार्य किया है। ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार रामनगर व मानिकपुर ब्लाक में विधायक आनंद शुक्ला ने मेले का शुभारंभ किया। पहाड़ी ब्लाक में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी के साथ मेले का शुभारंभ किया।
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन, संगोष्ठी हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र, छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल, जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह डा. मुकेश कुमार, डा. अतुल कुमार कुशवाहा, डा. राकेश कुमार शर्मा, डा. हेमंत कुमार बघेल, डा. नीरज गुप्ता, डा. आशुतोष कुमार शुक्ला, डा. गौरव पांडेय, डा .रचित जायसवाल, बलवंत सिंह राजोदिया आदि मौजूद रहे। उद्यमिता पीठ स्थित भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेे सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा। इस मौके पर संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow the thoughts of Pandit Deendayal- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें