फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एसीएमओ के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 19 Jan 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात मिलाकर लगभग पांच लाख से अधिक का सामान चुरा लिया। ड्यूटी से लौटे डॉक्टर ने जब अंदर के कमरों का ताला टूटा देखा तो पुलिस सूचना दी। मामले को लेकर सीतापुर चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महोबा में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रमाकांत चौरिहा चित्रकूट के राघवपुरी मोहल्ले में स्थित मकान में गुरुवार की रात चोर छत मेें लगे जाल को काट कर घुस गए। अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया था। चोरी के बाद चोर दूसरे रास्ते से निकल गए।
उधर, डॉक्टर के घर आने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। ऊपर जाने पर घर के अंदर लगा जाल कटा हुआ मिला। डॉक्टर किसी तरह से दरवाजा खोल कर अंदर गए तो जेवरात, चांदी के 20 सिक्के सहित अन्य सामग्री सहित 50 हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है। बताया कि वह कई साल तक चित्रकूट जिले भी तैनात रहे हैं। चौकी इंचार्ज श्याम देव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें