फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अध्यक्ष निर्विरोध, महासचिव के लिए 24 को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील अधिवक्ता संघ मानिकपुर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन होने पर राजकुमार पांडेय को निर्विरोध चुना गया। महासचिव पद पर दो दावेदार होने पर 24 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

इल्डर कमेटी के अध्यक्ष भूनेंद्रदेव द्विवेदी, चुनाव अधिकारी राममिलन यादव, संजीव द्विवेदी की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर राजकुमार पांडेय, उपाध्यक्ष पद से राजकुमार पाल, कोषाध्यक्ष रामकेश पयासी, संयुक्त सचिव प्रकाशन में गोविंद प्रसाद, संयुक्त सचिव पद से यमुना प्रसाद शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर में दुर्गा प्रसाद, दस वर्ष से कम पद पर अनोखेलाल प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद में जितेन्द्र मोहन शुक्ला व अखिलेश्वर सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। इसके लिए 24 जनवरी को मतदान 11 से 1 बजे होंगें। इसी दिन मतगणना कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें