फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लघु सिंचाई विभाग के स्टोर में आग, जले पाइप

Thu, 19 Mar 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। ब्लॉक कंपाउंड स्थित लघु सिंचाई विभाग के स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने से सिंचाई के कुछ पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन

यह घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। बताया गया कि आग स्टोर में रखे कागज के ढेर से अचानक भड़की। आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग के जेई संदीप कुमार ने तत्काल फायर स्टेशन को सूचित किया। सूचना पर फायर स्टेशन इंचार्ज प्रमोद कुमार दुबे अपनी टीम और अग्निशमन मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान सिंचाई के कुछ पाइप झुलस गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें