फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलरो ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, घायल तीन रेफर

Thu, 19 Mar 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। कहेटा माफी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। भागने के दौरान दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



सिद्ध गोपाल सिंह का पुरवा निवासी विवेक सिंह उर्फ शीलू सिंह (40) पहाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास पीछे से आई बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो चालक भागने लगा। उसने एक और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में विवेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही विवेक ने दम तोड़ दिया। पटिहा जप्ती निवासी गोविंद (27), प्रमोद कुमार (28) और बोलेरो सवार राम स्वरुप यादव (30) को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे बोलेरो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन को प्रयागराज रेफर किया गया है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी
विवेक सिंह की पत्नी निधि सिंह ने करीब पंद्रह दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। यह उनकी पहली संतान थी, जिसका जन्म शादी के चौदह साल बाद हुआ था। तीन दिन पहले ही विवेक अपनी पत्नी और नवजात बेटी को प्रयागराज के अस्पताल से घर लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि विवेक अपनी मासूम बेटी को सही से प्यार भी नहीं दे सका। चौदह साल बाद मिली खुशी के बाद यह दुखद घटना परिवार के लिए असहनीय है। विवेक के पिता लाल सिंह का निधन भी इसी साल 19 जनवरी को हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें