फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में आग से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
फोटो- 3- आग लगने के बाद बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर। क्षेत्र के उदघटा गांव में रविवार की दोपहर चार कच्चे घरों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने करीब 12 लाख से अधिक के नुकसान का दावा किया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया। वहीं, क्षेत्र के सिरावल माफी गांव के शनिवार को आग लगने से एक की गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

उदघटा गांव में दोपहर करीब एक बजे विकलांग रामा देवी पत्नी शिवशंकर के घर में आग लग गई। रामादेवी शोर मचाते हुए घर से बाहर भागी। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के रमाशंकर, दयाशंकर और ननकी देवी पत्नी स्व. अमरनाथ के घरों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों भाई हैं। घर के सदस्यों और ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।
आग से चारों घरों में रखा सामान, सोने चांदी के जेवरात, करीब 30 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चना, छह क्विंटल चावल आदि जल गया। घटना की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा ने मौका मुआयना कर पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम ने हल्का लेखपाल सुधीर सिंह को क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सामग्री भी पहुंचाई।
विज्ञापन

उधर, राजापुर क्षेत्र के ही सिरावल माफी गांव में रामबिहारी के कच्चे घर में शनिवार की शाम को आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य पड़ोसियों के यहां गए थे। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। 50 हजार से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें