फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी बनाने के दौरान लगी आग, पांच झुलसे

विज्ञापन
फोटो- 8- जिला अस्पताल में भर्ती गैस चूल्हे में आग लगने से झुलसे बच्चे - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। दो मिनट में मैगी तैयार... इसी से प्रेरित होकर रविवार की दोपहर को हिनौतामाफी गांव के बच्चे गैस चूल्हे पर मैगी बनाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तो अचानक लीकेज होने से आग की लपटें तेजी से उठीं। चीख पुकार के बीच बच्चे भागने लगे लेकिन तब तक चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। बच्चों को बचाने में एक व्यक्ति भी झुलस गया। परिजनों ने आग की लपटों में घिरे गैस सिलिंडर को चूल्हे सहित किसी तरह घर के बाहर फेंका। तब सभी ने राहत की सांस ली। झुलसे सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के हिनौता माफ ी गांव में रविवार की दोपहर को दिलीप सिंह का पुत्र अमित सिंह गैस चूल्हे में मैगी बनाने केे लिए जैसे ही रेगुलेटर चालू किया तो आग लग गई। जिससे वहां मौजूद विकास पुत्र अरविन्द, शिवाकांती पुत्री कमलेश, अंतिम सिंह पुत्र दिलीप कुमार आग की चपेट में आ गए। चीखपुकार सुन पहुंचे पिता दिलीप सिंह भी बचाने के दौरान झुलस गया। आनन-फ ानन गैस सिलिंडर को बाहर निकाल घर के बाहर फेंका और झुलसे बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें