Fire caused by short circuit, house burnt
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शहर के कसहाई रोड स्थित गोल तालाब के पास एक घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये की गृहस्थी राख हो गई।
गोल तालाब मोहल्ला निवासी पान की गुमटी के संचालक रामप्रकाश ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह गुमटी में था। उसकी पत्नी बगल के घर में किसी काम से गई थी। अचानक किसी ने आकर बताया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है। घर पहुंचकर देखा तो आग की लपटे उठ रही थीं। पुलिस सूचना दी गई। लगभग तीन घंटे में स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग दो लाख की गृहस्थी राख हो गई।