राजापुर (चित्रकूट)। नहर कटने से सैकड़ों बीघे में लगी फसल के नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। बची हुई फसल को बचाने के लिए किसान खेतों से पानी निकलने में जुटे रहे। किसानों के मुताबिक फसल जलमग्न होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के चिल्लीमल पंप कैनाल की नहर पटरी कटने से देवारी गांव के पास खेतों में पानी भर गया था। जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। सरसों, गेहूं, चना की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। दूसरे दिन किसान खेतों से पानी निकालने में लगे रहे। नुकसान की भरपाई को लेकर किसान खासे चिंतित हैं।
देवारी गांव के किसान अमर सिंह, रोशन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि खेतों में पानी अधिक भर गया था। मुआवजा के लिए अधिकारियोें व जनप्रतिनिधियों से मिलकर मांग रखेंगे।