फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदहा बांध से जल्द किसानों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कई साल से पाठा क्षेत्र में उपेक्षा का शिकार बरदहा बांध के अच्छे दिन आने के संकेत मिले हैं। जलशक्ति मंत्री के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को सिंचाई विभाग की टीम ने दो घंटे तक जांच पड़ताल की। अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि इससे किसानों को भी सिंचाई का पानी मिलेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे ने शुक्रवार को मानिकपुर के बरदहा बांध के गेटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरदहा मुख्य नहर 11 किमी पूर्ण निर्मित नहीं है इस नहर का जल्द सर्वे कराकर जल्द किसानों को पानी मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बरदहा बांध के अतिरिक्त बराहा माफी टैंक व छेरिहा बंधी का भी निरीक्षण किया।
बरदहा बांध का निर्माण वर्ष 1980 में हुआ था। बांध की स्टोरेज क्षमता 7.46 मिलियन घन मीटर है और कुल 1755 हेक्टेयर सींच प्रस्तावित है। जिससे लगभग एक दर्जन गांव के किसानों को पानी मुहैया कराया जाएगा। मुख्य नहर से बारामाफी टैंक तथा जरेरा टैंक भी बरादहा के शेष पानी से भरे जाएंगे। बरदहा बांध से परसीन माइनर और करो माइनर से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बरदहा मुख्य नहर की शेष खुदाई भी जल्द से जल्द कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार, सहायक अभियंता गुरु प्रसाद, जेई जय प्रकाश, जेई नरेंद्र कुमार व तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें