फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
फोटो-6- कोतवाली में जानकारी देते ठगी का शिकार हुए लोग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लोगों से ठगी करने वाले को कोतवाली पुलिस टीम ने पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव कोलगदिया, कसहाई, चकौंध, अशोह, पहाड़ी, राजापुर, कोलगदहिया, कालूपुर, अमानपुर आदि गांव निवासी अंजू, दीपू, दिवाकर, सिपाही लाल, संगमलाल, बालकुमार, अवधकुमार व दीपनारायण आदि ने बताया कि लोहदा निवासी व्यक्ति व उसके एक अन्य साथी ने कई लोगों को स्वास्थ्य विभाग में संविदा की नौकरी दिलाने के नाम पर तीस-तीस हजार रुपये लिए। वह खुद भी स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर काम कर चुका है। कई लोगों को परिचय पत्र व कंप्यूटराइज्ड ज्वाइन पत्र देकर आस पास के लोगों का भरोसा जीता। लगभग 50 लोगों से रुपये ले चुका है।
विज्ञापन

नौकरी न मिलने पर लोगों ने पैसे मांगे तो आनाकानी की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ कि जल्द ही रुपये लौटा देगा। दो माह बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। शिकायतकर्ताओं ने इसकी जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें