फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर किसानों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पटेल तिराहा पहुंच कर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजापुर, मानिकपुर व मऊ तहसील मुख्यालय में भी भाकियू पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। जिला प्रशासन व पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। जिसे लेकर किसानों व पुलिस कर्मियों के बीच बहस भी हुई लेकिन किसान नहीं माने और झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक चौराहे से लेकर पटेल तिराहे तक कैंडल लेकर जुलूस निकाला।
मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार भाकियू के पदाधिकारी शाम को जिला मुख्यालय में एकत्र हुए। इसकी जानकारी होते ही सदर एसडीएम पूजा यादव, एसडीएम सिद्धार्थ कुमार, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल राजीव कुमार सिंह पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने और तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च किया। मऊ में जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, राजापुर में देवेंद्र सिंह और मानिकपुर में तीरथ सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उदय नारायण सिंह, अरुण पांडेय, राजकरन सिंह, विजय सिंह, छोटे पीढ़िहा, राजकिशोर सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, विनय त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें