फोटो-5- खाद के लिए इफ्को गोदाम के पास लगी किसानों की लाइन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। खाद लेने के लिए किसानोें को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। खेती का कार्य छोड़कर किसान खाद लेने के लिए लाइनों में लगे रहते हैं। किसानों का कहना है कि कुछ ही केंद्रों में खाद मिल रही है, जहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
रबी की फसल के लिए किसान आज भी खाद के लिए जिला मुख्यालय सहित अन्य केंद्रों में चक्कर लगा रहा है। जब कभी खाद केंद्र में पहुंचती है, जिससे किसान खाद लेने के लिए लाइनें लगा लेता है। जहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए काफी समय लग जाता है। बडे़ मुश्किल से खाद मिलती है। किसान राजेश सिंह, सुनील कुमार व महेश प्रसाद , सुनील सिंह ने बताया कि जिले में खाद की किल्लत होेने से केंद्रोें में चक्कर लगाना पड़ता है। जिसमें जिला मुख्यालय के इफ्को केंद्र में ही इस समय खाद मिल रही है, जहां खाद लेने के लिए आधार का पंजीकरण करना पड़ता है।
इसके बाद पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद खाद दी जाती है। कभी कभी नेता साइबर न चलने से किसानोें का लौटा दिया जाता है। इफ्को के केंद्र प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्र में खाद आते ही किसानों को उपलब्ध करा दी जाती है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि खाद की किल्लत नहीं है, जरूरत के हिसाब से किसानों को खाद उपलब्ध करा दी जाती है।