फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं, तब भी लगवा सकते हैं टीका : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शनिवार को विकासखंड मऊ की ग्राम पंचायत हटवा के प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों ने टीके के दोनों डोज लेने की अपील की। कहा कि जिसके पास आधार कार्ड नहीं है वह वैक्सीनेशन स्पेशल सेशन कालम में नामांकन कराकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि जिस व्यक्ति का मतदाता सूची में छूट गया है वह अभी भी नाम जुड़वा सकता है। अगर किसी का नाम गलत है तो उसे ठीक भी कराया जा सकता है। गांव में चौपाल लगाकर खाद्यान्न वितरण, पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, आवास, वरासत आदि की जानकारी भी ली। वरासत की शिकायतों पर लेखपाल विजय बाबू त्रिपाठी को फटकार लगाई।
ग्रामीणों ने कोटेदार पर समय से खाद्यान्न वितरण न करने का आरोप भी लगाया। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव से कहा कि पात्रों के पेंशन के लिए आवेदन पत्र भराएं जाएं। उप जिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मऊ धर्मराज सहित संबंधित अधिकारी, सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें