चित्रकूट। राम जानकी धर्मशाला में समाज के सहयोग से निर्मित 10 नए कमरों का लोकार्पण हुआ।
अब श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को कम दरों पर ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। उधर, उत्तर प्रांतीय अयोध्या वासी वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी में अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, महामंत्री सर्वेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अवनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व लालजी गुप्ता बनाए गए।
महिला मोर्चा कानपुर नगर अध्यक्ष आंचल गुप्ता, ललितपुर अध्यक्ष मधु गुप्ता, निर्देशक हरिवाणी, लेखाधिकारी राजकुमार गुप्ता, संरक्षक मंडल कमल किशोर गुप्ता, डॉ. विनोद गुप्ता, उमेश गुप्ता बनाए गए।