फोटो-18- चित्रकूट जिले में मतगणना स्थल रामायणमेला का परिसर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा सीटाें के लिए मतगणना गुरुवार को रामायण मेला परिसर में शुरू होगी। मतगणना पूर्णतया पारदर्शी व सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। प्रत्येक आरओ के साथ एक वीडियोग्राफर भी होगा। जिसके लिए शासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है।
मतगणना के दौरान ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी। तलाशी के बाद मतगणना स्थल पर मतगणना अभिकर्ता प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल मिला तो कार्रवाई होगी। प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल व एक- एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना को पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ कराने के लिए निर्वाचन के कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक मतगणना माइक्रो आब्जर्वर, एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक आरओ के पास पोस्टल बैलेट के मतगणना के लिए एक मतगणना सुपरवाइजर व एक मतगणना सहायक होंगे।
चित्रकूट विधानसभा सीट की 32 राउंड व मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए 30 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। यदि कोई मशीन खराब होती है तो इंजीनियर मौजूद रहेंगे। वह तत्काल बनाएंगे। वहां पर प्रत्याशी या उसका सहयोगी भी मौजूद रहेंगेे। मतगणना राउंड की राउंडवार फीडिंग होगी। मीडिया सेंटर तक मीडिया कर्मियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी।
प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना हॉल में आरओ एआरओ टेबल पर सर्वप्रथम सर्विस पोस्टल बैलेट की गणना वीडियो कैमरे के सामने शुरू होगी। गणना के पश्चचात पोस्टल बैलेट की फीडिंग भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि साथ ही अंतराल के उपरांत विधानसभावार बनाए गये स्ट्रांग रूम से मतदान उपरांत सील्ड ईवीएम कंट्रोल यूनिट को मतदेय स्थल पर चक्रवार इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन के कंट्रोल यूनिट से गणना परिणाम प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान मतगणना की वीडियो रिकॉर्िडंग की जाएगी।