फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से दर्जनों गांवोें की बिजली गुल

Fri, 26 Aug 2016 11:16 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मऊ के मवईकला गांव में रखा खराब ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार बारिश से मंदाकिनी व यमुना समेत कई छोटी नदियों में बाढ़ आने के बाद से कई गांवों की बिजली गुल है। बाढ़ से कई स्थानों पर बिजली के पोल अभी भी डूबे हुए हैं। वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल गिरने व ट्रांसफार्मर फुंक ने से विभाग का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



बारिश व नदियों में आयी बाढ़ से लगभग 50 गांवों में एक सप्ताह से बिजली गुल है। परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई है। राजापुर क्षेत्र के कनकोटा, खोपा, भद्दे, बिहरावा, हस्त, कुरैशी, नैनी गांव व मऊ क्षेत्र के मंडौर, मवई कला, बरवारी कला आदि गांव में बिजली गुल है।

मानिकपुर क्षेत्र के चमरौहा, सकरौहा, गिदुरहा, रानीपुर, कैलहा आदि गांव में भी बिजली नहीं है। पहाड़ी ब्लाक कें औदहा, मिर्जापुर, नैनी, गडौली, हरिसनपुर गांवों में में बिजली नहीं है। जिला मुख्यालय के आस पास रानीपुर भट्ट, डिलौरा, बेडीपुलिया मेें भी बिजली नहीं है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि नदियों में बाढ़ आने से कई बिजली के कई पोल डूबे हुए हैं। साथ ही एक दर्जन से अधिक बड़े व छोटे ट्रांसफार्मर फुंक गये हैं। जिस कारण कई स्थानों पर बिजली चालू नहीं हो पा रही है। ट्रांसफार्मर ठीक करने व बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें