फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित गैंग की संभावना से पुलिस एलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। यूपी एमपी की सीमा पर स्थित गुप्त गोदावरी सती अनुसुइया और बहिलपुरवा के जंगल के पास बगदरा घाटी का क्षेत्र दस्यु प्रभावित क्षेत्र घोषित है। कई बार इस स्थान पर बड़ी वारदात हो चुकी हैं। इस वारदात के पीछे साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग का हाथ होने की बात भी सामने आई है। जिसे फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने एक सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

डाकू ठोकिया से लेकर डाकू बबुली व लवलेश कई बार दिन दहाड़े भी वारदात की है। इनके मारे जाने के बाद पुलिस टीमों ने लगातार नवोदित गैंगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर इन्हें पनपने नहीं दिया। मंगलवार की देर रात को फिर इस घाटी पर हुई वारदात के बाद कई सवाल खडे़ हो रहे हैं। बुधवार की सुबह सतना एसपी धर्मवीर सिंह भी इसी के मद्देनजर खुद नयागांव चित्रकूट पहुंचे और अधीनस्थों को कडे़ निर्देश दिए कि जो भी बदमाश हों उन्हें तत्काल पकड़कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंग को पनपने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल उम्मीद है कि यह काम किसी गैंग का नहीं बल्कि छुटभैय्ये बदमाशों का है। क्षेत्र में बडे गैंग अब नहीं है। डाकू गौरी यादव गैंग की फिलहाल इस क्षेत्र में लोकेेशन नहीं है। इसके बावजूद पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी का कहना कि वारदात करने वालों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें