राजापुर । शासन की गाइड लाइन के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान नवदुर्गा पांडालों, दशहरा, देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर विचार विमर्श हुआ।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में 85 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं रखी जाती थी वहीं लोग ही स्थापित करें। गाइड लाइन का पालन किया जाए। तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन होना चाहिए। यमुना नदी में विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान डीजे का प्रयोग न करें। किसी प्रकार की नई परंपरा नहीं अपनाएं। उन्होंने कहा कमेटी के अध्यक्षों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। कमेटियों को ही समिति बनाकर सुरक्षा करना होगा। अश्लील गीत न बजाए जाएं। किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल सूचना दें। पांडालों के पास पानी व बालू की व्यवस्था रखें।
इस मौके पर ईओ बीएन कुशवाहा, प्रधान पुनीत उपाध्याय, सुभाष अग्रवाल, अशोक द्विवेदी, श्याम सुंदर मिश्रा, सुनील मिश्रा, राकेश नामदेव, संतोष गर्ग, सोमनाथ अग्रवाल, अमित सोनी, सुभाष मिश्रा, रमेश तिवारी, हेमराज रैकवार, कैलाश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।