चित्रकूट । लगभग 15 साल से रामशैय्या में बंद पडे़ दो यात्री प्रतीक्षालयों को सोमवार को जिलाधिकारी ने खुलवाया और फिर इसकी साफ सफाई कराकर तीथयात्रियों के लिए विश्रामालय बनाने के निर्देश दिए।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि लगभग 15 साल से किसी गैर सरकारी व्यक्ति का दोनों प्रतीक्षालय में आधिपत्य था। लगातार ताला लगा रहने से दोनों प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए निष्प्रयोज्य थे। इसे खुलवाने की मांग पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल खुद दो बार मौके पर गए। सोमवार को उन्होंने ताला तोड़वाया और विधिवत साफ -सफाई के निर्देश दिए। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि दोनों प्रतीक्षालय को ग्राम पंचायत बिहारा के हैंडओवर करा दिया जाए। जिससे देखरेख सही तरीके से हो सके।