फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सीएचसी की सेवाएं हों कंप्यूटरीकृत : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि सिजेरियन प्रसव को रेफर न करें। जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं को कंप्यूटराइज्ड किया जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कार्यक्षेत्र में निवास न करने वाली आशाओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं। एमसीएच विंग में आरओ प्लांट की ब्यवस्था भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देशित किया कि टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाया जाए। शत प्रतिशत भुगतान हो। प्रसव लाभार्थियों के भुगतान किए जाए। परिवार नियोजन के लक्ष्य को प्राप्त करें।
बैठक में सीडीओ अमृत पाल कौर, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉ. वंदना श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आर.के करवरिया, संतोष कुमार, एमके जतारेया, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी दिलीप सिंह सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें