फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और भूमिहीन श्रमिक मिलकर करें कार्य : पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें वॉइस आफ द लैंडलेस नाम पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

पूर्व केंंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि किसानों और भूमिहीन श्रमिकों को मिलकर खेती के कार्य करने चाहिए। इससे दोनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सरकार लगातार किसानों और भूमिहीन श्रमिकों के हित के काम कर रही है। उनके कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।
महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति भरत मिश्रा ने कहा कि आज गांव उजड़ रहे हैं, जबकि शहर आबाद हो रहे हैं। इससे सबसे अधिक प्रभाव गांव में रहने वाले श्रमिकों पर पड़ रहा है। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव दीपक खंडेकर ने कहा भूमिहीन श्रमिकों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन

गोष्ठी के संयोजक प्रो. अमरजीत सिंह ने भूमिहीन श्रमिकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर लिखी गई पुस्तक की जानकारी दी। गोष्ठी में दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, धीरेंद्र कुमार पांडेय, अभिताभ श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रो. वीरेंद्र कुमार व्यास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें