फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राशन सामग्री के लिए समय से ट्रक न उपलब्ध कराने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनाज उठान में आ रही समस्याओं को देखते हुए एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। ठेकेदारों द्वारा ट्रक उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई। हर्षित ट्रांसपोर्ट को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम न्यायिक ने स्टेट वेयर हाउस और एफसीआई को पर्याप्त संख्या में लेबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि समय से रिलीज आर्डर निरस्त कराकर समयबद्ध अनाज का उठान कर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। किसी भी माह अनाज उठान के लिए समय विस्तार कराने की स्थिति उत्पन्न न हो। ट्रकों की ऑनलाइन ट्रैकिंग करते रहें और मानक का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, आपूर्ति और विपणन निरीक्षक सहित परिवहन ठेकेदार, भारतीय खाद्य निगम और स्टेट वेयर हाउस के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें