फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
फोटो-1- मेडीकल एंड ड्रगस्टि फेडरेशन कार्यक्रम में अतिथियों को माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन का सीतापुर कस्बा स्थित श्रीजी भवन में अधिवेशन हुआ। इसमें दवा व्यापार से संबंधित समस्याओं पर चर्चा के बाद जिला इकाई का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फेडरेशन के सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता ने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्या का निराकरण करने के लिए कई बार प्रदेश सरकार व भारत सरकार के मंत्रियों से वार्ता हो चुकी है। कहा गया है कि दवा विक्रेताओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। फेडरेशन के संरक्षक मुकुल अग्रवाल ने कहा कि दवा विक्रेेता संगठित होकर अपना कार्य करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि दवा विक्रेताओं की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इसके बाद जिला इकाई का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महासचिव दीपिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, वरिष्ठ संरक्षक अजय अग्रवाल चेयरमैन व राजेश गुप्ता को प्रबंधक बनाया गया। इस मौके पर फेडरेशन के नितिन मोदी, शांतनु ओमर, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, पंकज, मनोज गुप्त, नारायण दास, रामप्रताप, कमलेश चंद्र, विष्णु त्रिपाठी, चंद्रेश, बैजनाथ, अजय साहू, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में गठित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन की नई कमेटी पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। अभी तक संचालित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और महासचिव अंकित पहारिया ने बताया कि यह गठन बिना किसी को संज्ञान में लिए किया गया है।
पुरानी कमेटी संचालित है, बिना पदाधिकारियों को सूचना दिए नया चुनाव कराया गया है। पुरानी कमेटी को भंग नहीं किया गया है। फेसबुक व व्हाट्सएप से पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों के फोटो निकाल कर गलत तरीके से प्रयोग करने का प्रयास किया गया है। इसका प्रदेश मंच पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें