फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वावलंबी बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
ग्रामोदय महोत्सव में देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देती छात्रों की टीम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मनाए जा रहे ग्रामोदय महोत्सव में खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं के साथ हुई गोष्ठी में युवाओं को स्वावलंबी बनाने सहित गांवों से शहरों की ओर पलायन रोकने लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। जिसमें दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं हुई। इसमें विश्वविद्यालय के अलग-अलग संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसके बाद हुई गोष्ठी में कर्नाटक के पूर्व सांसद बसवराज गणपतराव पाटिल ने कहा कि छात्र और छात्राएं ज्ञान के लिए पढ़ें न की नौकरी के लिए, स्वावलंबी बनें न की दूसरों पर निर्भर होने वाले बनो, पुरुषार्थी बनो न कि पलायनवादी, राष्ट्र का चिंतन करो ना की स्वार्थ का चिंतन।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संगठन के सचिव अभय महाजन ने कहा कि दीनदयाल शोध संस्थान 50 किमी की दायरे में बसे गांवों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान प्रोफेसर आईपी त्रिपाठी, नंदलाल मिश्र, प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास आदि मौजूद रहे।

ग्रामोदय महोत्सव के दौरान गोष्ठी में मौजूद अतिथि। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें