फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का रण: योगी को दोबारा सत्ता में लाने को चित्रकूट में मंथन करेंगे धर्माचार्य, संघ प्रमुख भी होंगे शामिल

Mon, 15 Nov 2021 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर

सार

संत महात्माओं के माध्यम से प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनाने को लेकर मंथन होगा। संघ की इकाई विश्व हिंदू परिषद की तरफ से इस सम्मेलन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए भाजपा की तैयारियों के साथ संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी जुट गया है। इसके लिए 15 दिसंबर को चित्रकूट में स्वामी रामभद्राचार्य के नेतृत्व में धर्माचार्यों का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में बड़ी संख्या में आने वाले संत महात्माओं के माध्यम से प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनाने को लेकर मंथन होगा। संघ की इकाई विश्व हिंदू परिषद की तरफ से इस सम्मेलन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। संत महात्माओं के साथ इस सम्मेलन में पांच लाख रामभक्तों के पहुंचने की संभावना है।

यही वजह है कि स्वामी रामभद्राचार्य जिन्हें रविवार को कानपुर में एक कार्यक्रम में आना था, लेकिन नहीं आए। दरअसल इस संत सम्मेलन को लेकर रविवार को चित्रकूट धाम में हुई तैयारी बैठक में वह भी शामिल हुए। सम्मेलन में कानपुर, बुंदेलखंड, प्रयागराज, झांसी, काशी, अयोध्या, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के भी पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन


संत की सरकार के लिए लेंगे संकल्प
उप्र में संत (योगी आदित्यनाथ) की सरकार दोबारा बनाने के लिए धर्माचार्यों की तरफ से संकल्प लिया जाएगा। इस सम्मेलन के बाद सभी धर्माचार्य अपने-अपने माध्यमों से लोगाें को योगी के समर्थन में तैयार करने का अभियान भी चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें