फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या में भक्तों ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
फोटो-4-सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में रामघाट पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी मेें डुबकी लगाकर भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक जय श्रीराम की गूंजता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अमावस्या मेला में तड़के ही दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय परिक्रमा लगाने के साथ ही जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसइया आश्रम, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किए। मेला की व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस फोर्स तैनात रहा।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, सतना के जिलाधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरगद के पेड़ की लगाई परिक्रमा
चित्रकूट। सोमवती अमावस्या में महिलाओं ने पति की दीर्घ आयु के लिए बरगद के पेड़ की परिक्रमा परिक्रमा लगाकर पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें