फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में पहुंचने लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
अमावस्या के एक दिन पूर्व ही मंदाकिनी में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र माह की अमावस्या व नवरात्र की शुरुआत होने से धर्मनगरी में श्रद्धालु एक दिन पहले पहुंचने लगे है। जिससे रामघाट सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर भीड़ देखी जा रही है। अमावस्या मेला व नवरात्र की तैयारी को लेकर यूपी व एमपी शासन ने तैयारी भी पहले से की है।
विज्ञापन

1 अप्रैल को अमावस्या मेला व 2 अप्रैल से चैत्र माह के नवरात्र शुरू होने वाले हैं, जिसमें एक दिन पहले से ही श्रद्धालु धर्मनगरी पहुुंचने लगे है। नवरात्र पर्व को देखते हुए मंदिरों को भी सजाया व संवारा गया हैं। अमावस्या मेला व नवरात्र पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम व एसपी धवल जायसवाल ने मेला का क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मेला की व्यवस्था के लिए जल संस्थान व नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। महंत दिव्यनाथ ने बताया कि चैत्र माह की अमावस्या व नवरात्र पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आते है। जिसमें कई स्थानों पर कथाएं भी होती है। नौ दिन तक मेला चलता है। मुंडन संस्कार कराने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें