फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन
शिवरामपुर के देवी मंदिर में जलाभिषेक करते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की सुबह से लेकर शाम तक खूब भीड़ रही। देवी भक्ति गीतों से माहौल गुलजार रहा। मंदिरों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देेखे गए।
विज्ञापन

रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में माता ब्रह्मचारिणी के दर्शन किए। ब्रह्माजी की शक्ति होने से यह मां ब्रह्मचारिणी के नाम से जानी जाती हैं। इनका उद्भव ब्रह्माजी के कमंडल से माना जाता है। शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार, शंकर बाजार, तरौंहा झारखंडी माता मंदिर, लालापुर की अशावर देवी माता, खोह
की न्यायी माता मंदिर, मऊ, शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। घरों में देवी पाठ चलते रहे। मंदिरों के आस पास की दुकानें गुलजार रहीं। सुबह चार बजे से ही देवी मंदिरों की घंटियां बजने लगीं। देवी भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन लगाए रहे। नौ दिन तक व्रत रहने वाले भक्तों ने शाम को मंदिरों में पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें