फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन, नोकझोंक, स्टेशन गेट पर रोका

विज्ञापन
Demonstration of farmers, clashes, stopped at the station gate - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। लखीमपुर कांड के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे और नये कृषि कानून के विरोध की मांग को लेकर जिले में किसान नेताओं ने जिला मुख्यालय और रेलवे स्टेशन के आस पास प्रदर्शन कर रेल रोकने का प्रयास किया। जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते किसान नेता रेलवे ट्रैक तक नहीं पहुंच पाए। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिससे आक्रोशित किसान नेताओं ने गल्ला मंडी परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर रेल रोको अभियान के क्त्रस्म में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने गल्ला मंडी परिसर में एकत्र होकर रेलवे स्टेशन कर्वी तक पहुंचे। रास्ते में पुलिस व प्रशासन ने रोकने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने और स्टेशन तक पहुंच गए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। स्टेशन के अंदर घुसने को लेकर पुलिस प्रशासन से कहासुनी हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में राजनीतिक पार्टी की सरकार नही तानाशाही की है। 11 महीने से देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है, लेकिन हठी सरकार किसानों की बातों को अनसुनी कर रही है। ऐसे में किसान सबक सिखाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, विजय सिंह, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, भोला सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, शिवदयाल बघेल, रामशरण राजपूत, साधो प्रसाद, रामेश्वर बाबा, छोटे पीढ़िया, नीलकण्ठ द्विवेदी, नरेश तिवारी, कमलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो ख्ंिांचवा लीजिए और लौट जाएं
चित्रकूट। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान नेता जब जिला मुख्यालय में हाईवे से होते हुए रेलवे स्टेशन के गेट के पास पहुंचे तो पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। किसानों ने रेलवे ट्रैक तक जाने की जिद की और पुलिस घेरा तोड़ने का प्रयास किया तो सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि देखिये जो बात तय हुई थी बस वहीं तक रहने दीजिए। फोटो खिंच गई है स्टेशन के गेट के पास आकर फोटो खिंचवा लीजिए। इसके बाद किसान नेता भी शांतिपूर्ण तरीके से वहां से लौटे।
कई पुलिसकर्मियों ने यात्रियों से की अभद्रता
चित्रकूट। किसानों के रेल रोको आंदोलन की ड्यूटी में रेलवे स्टेशन के सामने ड्यूटी पर लगाए गए कुछ पुलिसकर्मियों ने कई बार यात्रियों से अभद्रता की। गालीगलौज देकर उन्हें स्टेशन जाने से रोका गया। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से की है।

Demonstration of farmers, clashes, stopped at the station gate- फोटो : CHITRAKOOT

Demonstration of farmers, clashes, stopped at the station gate- फोटो : CHITRAKOOT

Demonstration of farmers, clashes, stopped at the station gate- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें