सरैंया (चित्रकूट)। नदी में नहाने गई वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से नदी किनारे उसका शव मिला। परिजनों के अनुसार पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के धान गांव निवासी चुनकी (80) के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को वह प्रतिदिन की तरह नदी में स्नान करने की बात कहकर घर से निकली थी। अंधेरा होने पर भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। नदी किनारे उसका शव पानी में मिला। पुत्र रामप्रसाद ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया।