फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला तीर्थयात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के बेड़ीपुलिया के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर से टेंपो सवार महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। छतरपुर मप्र जिले के पठा लवकुशनगर निवासी शकुंतला देवी (50) शुक्रवार की रात को टेंपो से बैठकर कर्वी मुख्यालय रेलवे स्टेशन आ रही थी। रास्ते में अज्ञात चार पहिया वाहन ने टेंपो में टक्कर मारी जिससे महिला सडक पर जा गिरी। अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। वाहन चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें