फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में घर लौटे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर गंज स्थित खटकाना मोहल्ले में एक युवक की घर में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खटकाना निवासी जागेश्वर प्रसाद उर्फ ठेकेदार (40) पुत्र छोटा की पत्नी सावित्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को पति प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वालों के साथ गया था। देर रात को वह शराब पीकर लौटा था और कुछ ही देर बाद वह सो गए। शुक्रवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो पति को जगाने की की कोशिश की। अचेत देख पड़ोसियों की मदद से पति को जिला अस्पताल लाएं। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कोई संतान नहीं है। सावित्री ने कहा कि ठंड लगने से मौत हुई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें